जनसत्ता में "बदलाव का सिरा"

  • Wednesday, May 8, 2013
  • by
  • Shah Nawaz
  • पिछले तीन-चार महीनों में महिलाओं के खिलाफ अपराधों में जिस गति से बढ़ोतरी दर्ज की गई है, उससे हैरानी होती है कि यह इसके बावजूद हो रहा है कि बलात्कार की कुछ घटनाओं को लेकर समूचा देश आंदोलित हुआ। समाज के स्तर पर जागरूकता बढ़ने के दावे किए गए, कानूनी स्तर पर कुछ ठोस पहलकदमी हुई। लेकिन बलात्कार की लगातार घटनाओं, यहां तक कि छोटी बच्चियों के साथ बर्बरता समूचे समाज के ढांचे पर सोचने को मजबूर करती है। मुझे लगता है कि बलात्कार जैसी घटनाओं के लिए पुरुषों के भीतर ‘पुरुष’ होने का दंभ भी सबसे बड़े कारणों में से एक है। लड़के को बचपन से ही यह अहसास कराया जाता है कि वह पुरुष होने के कारण महिलाओं से ‘खास’ है, उसका होना ज्यादा अहमियत रखता है। हालांकि अगर हम बचपन से बेटों को विशेष होने और लड़कियों को कमतर होने का अहसास कराना बंद कर दें तो स्थिति काफी हद तक बदल सकती है। क्योंकि इसी अहसास के साथ जब लड़के बड़े होते हैं, तो यह उनकी मानसिकता में गहरे पैठ जाता है। उसके बाद वे घर से लेकर बाहर, कहीं भी लड़कियों के साथ अभद्र और अशालीन व्यवहार करना मर्दानगी का पर्याय समझने लगते हैं। उनकी नजरों में लड़कियां ‘वस्तु’ भर होती हैं।

    एक तरह से यही हमारी सामाजिक दृष्टि है और यह इसलिए होता है कि हम बचपन से बेटों और बेटियों में फर्क करते हैं। यह फर्क बेटियों को दोयम दरजा देता है और बेटों को प्राथमिक मानता है। समाज बेटियों को ‘सलीकेदार’ और बेटों को ‘दबंग’ बनते देखना चाहता है। बेटियां घर का काम करेंगी, बेटे बाहर का। बचपन से सिखाया जाता है कि खाना बनाना केवल बेटियों को सीखना चाहिए। सारे ‘संस्कार’ केवल बेटियों को सिखाए जाते हैं।

    मसलन, कैसे चलना है, कैसे बैठना है, कैसे बोलना है आदि। यानी लड़कियों के लिए ‘सलीकेदार’ जिंदगी दरअसल उनकी गुलामी की जंजीर होती है। दूसरी ओर, अपने लड़कों को हम जैसी मानसिकता सौंपते हैं, उसके तहत क्या हम यह सोचते हैं कि जिन्हें हमने शुरू से ही निरंकुश बनाया है, वे बड़े होकर शिष्टाचार फैलाएंगे? यह समय इस खामखयाली से बाहर आने का है।

    जब तक यह प्रण नहीं लिया जाएगा कि अपने घर में बेटों और बेटियों में कोई फर्क नहीं किया जाएगा, तब तक तस्वीर बदलना मुश्किल है। शुरू से ही बेटों में पुरुष होने के दंभ को नहीं पनपने दिया जाए, बल्कि एक-दूसरे का सम्मान करना सिखाने की जरूरत है। बचपन से ही सामाजिक जिम्मेदारियां न केवल समझाने, बल्कि उन्हें आचरण में लाने पर मेहनत की आवश्यकता है। समाज में हमें कैसे रहना चाहिए, यह सीखने-सिखाने की कोशिश हमारी रोजमर्रा की जिंदगी का एक अहम हिस्सा होना चाहिए।

    अभिभावकों, खासकर पिता को यह जिम्मेदारी उठानी चाहिए कि घर के हर कामकाज में बेटी और बेटे, दोनों की बराबर भागीदारी सुनिश्चित हो। घर और बाहर के कामों के लिए दोनों में एक-सी निपुणता आज समय की मांग भी है। साथ ही बेटियों को शारीरिक तौर पर अपनी सुरक्षा खुद करने में सक्षम बनाने के लिए हर उपाय किए जाने चाहिए। यह नाममात्र के लिए नहीं, बल्कि प्राथमिक कक्षाओं से लेकर कॉलेज की पढ़ाई तक, शारीरिक अभ्यास के लिए समय निर्धारित होना चाहिए। बल्कि मेरा मानना है कि इसे एक अनिवार्य विषय घोषित करने की आवश्यकता है। जब तक पुरुषों को ताकतवर और महिलाओं को कमजोर समझा जाता रहेगा, तब ऐसी घटनाओं का समाप्त होना मुश्किल है। अगर हम बदलाव लाना चाहते हैं तो शुरुआत हमें अपने और अपनों से ही करनी होगी। वरना कहने-सुनने के लिए तो बहुत सारी बातें हैं!


    - शाहनवाज़ सिद्दीकी


    Read More...

    जनसत्ता" में "आतंक का मज़हब"

  • Friday, March 1, 2013
  • by
  • Shah Nawaz
  • दैनिक समाचार पत्र "जनसत्ता" में:

    आतंक का मज़हब
    1 मार्च 2013





    Read More...

    लोकसत्य" में "वोट से बदलेगी तकदीर"

  • Tuesday, January 17, 2012
  • by
  • Shah Nawaz
  • दैनिक समाचार पत्र "लोकसत्य" में लेख:

    वोट से बदलेगी तकदीर
    17 जनवरी 2012




    (पढने के लिए लेख की कतरन पर क्लिक करें)



    Read More...

    दैनिक जनवाणी में "वोटर की सोच से जुदा बदलाव"

  • Friday, January 13, 2012
  • by
  • Shah Nawaz
  • दैनिक समाचार पत्र "दैनिक जनवाणी" में:

    वोटर की सोच से जुदा बदलाव
    13 जनवरी 2012





    Read More...

    दैनिक लोकसत्य में "अब पापा कौन बनेगा"

  • Monday, May 23, 2011
  • by
  • Shah Nawaz
  • दैनिक समाचार पत्र "लोकसत्य" के कॉलम 'जीवन दर्शन' में मेरा लेख:

    अब पापा कौन बनेगा
    22 मार्च 2011



    Read More...

    हरिभूमि में "गैर ज़िम्मेदार मीडिया"

  • Tuesday, April 12, 2011
  • by
  • Shah Nawaz
  • दैनिक समाचार पत्र "हरिभूमि" के कॉलम 'ब्लॉग की दुनिया' में मेरा लेख:

    गैर ज़िम्मेदार मीडिया
    12 अप्रैल 2011

    Read More...

    हरिभूमि में "क्या हैं अरब देशों की क्रांति के मायने"

  • Thursday, February 24, 2011
  • by
  • Shah Nawaz
  • दैनिक समाचार पत्र "हरिभूमि" में मेरा लेख:

    क्या हैं अरब देशों की क्रांति के मायने
    24 फ़रवरी 2011




    (पढने के लिए लेख की कतरन पर क्लिक करें)








    इस लेख को "प्रेम्रस.कॉम" पर पढने के लिए यहाँ क्लिक करें

    Read More...

    Top Stories

     
    Copyright (c) 2010. मीडिया में... All Rights Reserved.